"मोदी सरकार के दबाव में मेटा दबा रहा आवाज": अरविंद केजरीवाल का आरोप- इंस्टाग्राम अकाउंट किया सीमित, कारण भी नहीं बता रही कंपनी

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के दबाव में मेटा ने उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सीमित कर दिया है. उन्होंने प्रभावित लोगों से DM करने की अपील की.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मेटा (Meta) और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार के दबाव में मेटा इंडिया उनके इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट को भारत में सीमित (Suppress/Restrict) कर रहा है. उन्होंने कहा कि देश में पेपर लीक और 'E-20 पेट्रोल' जैसे मुद्दों के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश की जा रही है.