कौन हैं राजदीपा बेहूरा? जिनकी एक दलील से तय होगा AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल जाएंगे जेल या उनको मिलेगी राहत
Rajdipa Behura: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं की कानूनी मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. हाईकोर्ट की जज पर कथित टिप्पणी और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े आपराधिक अवमानना के बेहद संवेदनशील मामले में कोर्ट ने अब सीनियर एडवोकेट राजदीपा बेहूरा को 'न्यायमित्र' नियुक्त कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Arvind Kejriwal court case: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबियों की कानूनी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दिल्ली हाई कोर्ट में शुक्रवार को एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामले की सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने एक बेहद बड़ा और चौंकाने वाला कदम उठाया है. कोर्ट ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणियों से जुड़े आपराधिक अवमानना मामले में एक बड़ी नियुक्ति की है. बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंद्र दुग्गल की खंडपीठ ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राजदीपा बेहूरा को 'एमिकस क्यूरी' यानी न्यायमित्र नियुक्त कर दिया है. कोर्ट ने साफ किया है कि राजदीपा बेहूरा इस कंटेंप्ट केस में अदालत को कानूनी पहलुओं पर निष्पक्ष सहायता और सुझाव देंगी. इसके साथ ही वे इस केस में अरविंद केजरीवाल की तरफ से दलीलें भी पेश करेंगी, ताकि कानूनी प्रक्रिया बिना किसी प्रभाव के सुचारू रूप से चल सके.