E20 पेट्रोल के खिलाफ अरविंद केजरीवाल का बड़ा मोर्चा, शुरू किया देशव्यापी सिग्नेचर कैंपेन

अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए StopE20petrol.com पर ऑनलाइन सिग्नेचर कैंपेन शुरू किया है. जानें कम माइलेज, इंजन खराबी और पेट्रोल के विकल्पों को लेकर क्या हैं उनकी मांगें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: अरविंद केजरीवाल के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

देशभर में E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल) को लेकर वाहन मालिकों में बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है. केजरीवाल ने आज औपचारिक रूप से "स्टॉप E20 पेट्रोल" ऑनलाइन सिग्नेचर कैंपेन की शुरुआत की. इस अभियान के तहत जनता StopE20petrol.com वेबसाइट पर जाकर प्रधानमंत्री के नाम भेजी जाने वाली याचिका पर डिजिटल हस्ताक्षर के जरिए अपना विरोध और चिंताएं दर्ज करा सकती है.