अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और दुर्गेश पाठक ने भी हनुमान मंदिर में मत्था टेका

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने राउस एवेन्यू कोर्ट से राहत मिलने के बाद कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की. आम आदमी पार्टी के कई नेता और समर्थक भी मौजूद रहे. केजरीवाल ने कहा कि जनता और बजरंग बली के आशीर्वाद से न्याय मिला.

ADVERTISEMENT

NewsTak
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने हनुमान मंदिर में मत्था टेका.
google news

दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट में कट्टर ईमानदार साबित होने के बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी व पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर बजरंग बली का आशीर्वाद लिया. इस मौके पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, सांसद संजय सिंह, विधायक कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. सभी ने हनुमान मंदिर के दर्शन किए और विधि विधान से पूजा कर बजरंग बली से सुख-शांति और साहस देने की प्रार्थना की.