'लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल में ED पार्टी का दामाद...', अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना!
Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के जालंधर में व्यापारियों के कार्यक्रम में केंद्र सरकार और विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ा बयान देते हुए साबरमती जेल और केंद्रीय एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए. जानिए गैंगस्टर्स, नशे, ED, गुजरात और व्यापारियों को लेकर केजरीवाल ने क्या-क्या कहा.
ADVERTISEMENT

अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के जालंधर में व्यापारियों और उद्योगपतियों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और विपक्षी दलों पर तीखे हमले किए हैं. इस दौरान केजरीवाल ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर एक बेहद सनसनीखेज बयान दिया. उन्होंने कहा कि एक गैंगस्टर बाकी रह गया है, जो साबरमती जेल में बंद है और वह वहां 'ईडी पार्टी' का दामाद बनकर बैठा है.