नीट पेपर लीक की जड़ तक पहुंचने के बजाय केंद्र सरकार अनपढ़ों जैसी बात कर रही है- केजरीवाल
Arvind Kejriwal on NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक को लेकर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि एयरफोर्स के विमान और बुलेटप्रूफ ट्रकों से पेपर ले जाने से लीक नहीं रुकेगा. शिक्षा व्यवस्था पर माफिया के कब्जे का आरोप लगाते हुए सरकार की नीयत पर सवाल उठाए.
ADVERTISEMENT

अरविंद केजरीवाल.
NEET Paper Controversy: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेपर लीक और इसे रोकने के लिए उठाए जा रहे निष्प्रभावी कदमों के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि निश्चित रूप से अब देश को एक शिक्षित प्रधानमंत्री की जरूरत है. मौजूदा केंद्र सरकार नीट पेपर लीक की जड़ तक पहुंचने के बजाय अनपढ़ों जैसी बात कर रही है. सरकार कह रही है कि नीट में पेपर लीक रोकने के लिए वायु सेना के जहाज इस्तेमाल किए जाएंगे. क्या इससे पेपर लीक रूकेगा? उन्होंने कहा कि वास्तविकता तो यह है कि पेपर लीक रोकने की सरकार की नीयत ही नहीं है. आज देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह माफ़िया के चंगुल में आ चुकी है. अगर सिस्टम को ठीक करना है तो सबको मिलकर कुछ करना होगा. अकेले किसी के कुछ करने से नहीं होगा.