राम मंदिर से चढ़ावे की चोरी में बड़े चेहरों को बचाने के लिए चंपत राय पर नहीं हो रही कार्रवाई ? - केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर से कथित तौर पर करोड़ों रुपये के चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा कि आरोप लगने के बावजूद अब तक चंपत राय के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई.
ADVERTISEMENT

अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रभु श्रीराम के मंदिर से करोड़ों रुपए का चढ़ावा चोरी होने के बाद भी अभी तक ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाया है. मंगलवार को उन्होंने कहा कि राम मंदिर से करोड़ों रुपए का चढ़ावा चोरी हो गया. राम भक्तों में बहुत गुस्सा है और मन में कई सवाल हैं. मैं सरकार से पहला सवाल पूछ रहा हू कि पूरे राम मंदिर का कंट्रोल चंपत राय के हाथ में है. सबसे ज्यादा आरोप चंपत राय पर ही लग रहे हैं. उन्हें अब तक हटाया क्यों नहीं गया? क्या इस बात का डर है कि अगर चंपत राय ने मुंह खोला, तो कई बड़े चेहरे बेनकाब हो जाएंगे?