'मैं कुछ नहीं बोलूंगा...', बापू की समाधि पर केजरीवाल का सत्याग्रह, जज साहिबा को चिट्ठी लिख बताया क्यों नहीं है न्याय पर भरोसा!

Arvind Kejriwal Satyagraha: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने न्यायिक प्रक्रिया को लेकर बड़ा राजनीतिक और कानूनी कदम उठाते हुए राजघाट पर सत्याग्रह किया. महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचकर केजरीवाल ने सत्य की राह पर चलने की बात कही और एक विशेष अदालत की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए जज को पत्र लिखकर निष्पक्ष न्याय पर भरोसा न होने की बात कही.

ADVERTISEMENT

Arvind Kejriwal Satyagraha
Arvind Kejriwal Satyagraha
google news

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने न्यायपालिका की एक विशेष अदालत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सत्याग्रह का रास्ता अपनाया है. मंगलवार को केजरीवाल अपने तमाम सहयोगियों के साथ राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और इसे सत्य की राह करार दिया. यह कदम तब उठाया गया है जब केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने स्पष्ट कर दिया है कि वे जस्टिस शर्मा की अदालत में चल रही सुनवाई में न तो खुद पेश होंगे और न ही अपना वकील भेजेंगे. केजरीवाल का आरोप है कि इस विशेष अदालत की प्रक्रिया उनके लिए सजा बन गई है और उन्हें वहां से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है.