पेपर लीक का धंधा अरबों-खरबों रुपए का है और इसका पैसा टॉप तक पहुंचता है- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम बैन और वायुसेना के विमान के इस्तेमाल जैसे कदमों पर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की पेपर लीक रोकने की नीयत नहीं है और पूछा कि क्या इस धंधे से आने वाले पैसे का इस्तेमाल सांसदों-विधायकों की खरीद-फरोख्त में किया जा रहा है?

ADVERTISEMENT

Arvind Kejriwal News
Arvind Kejriwal News
google news

आम आदमी पार्टी ने नीट पेपर लीक होने से रोकने के लिए वायुसेना के जहाज का इस्तेमाल के बाद अब टेलीग्राम को बैन करने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है. ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पेपर लीक रोकने के लिए पहले भारतीय वायुसेना के जहाज और अब टेलीग्राम बैन. यह सरकार पूरी तरह से कॉमेडी सर्कस बन गई है. इससे पेपर लीक कभी नहीं रुकेंगे. उन्होंने पूछा कि क्या पेपर लीक के धंधे से आने वाले पैसे का इस्तेमाल सांसदों और विधायकों को खरीदने के लिए किया जा रहा है? क्योंकि सरकार की पेपर लीक रोकने की नियत ही नहीं है. अगर पूरी व्यवस्था बदलनी है तो जनता को सड़क पर आना पड़ेगा.