धर्मेंद्र प्रधान को इतना अहंकार, पेपर लीक का विरोध कर रहे बच्चों को बता रहे देश के टुकड़े करने वाले- केजरीवाल

पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले छात्रों को ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ बताना अहंकार की निशानी है और सरकार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
अरविंद केजरीवाल. फाइल फोटो
google news

देश के अलग-अलग राज्यों से दिल्ली आए छात्रों का पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करना ईडी पार्टी और मोदी सरकार के मंत्रियों को हजम नहीं हो रहा है. छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं. छात्रों के प्रदर्शन को कमजोर और बदनाम करने के लिए उन्हें देशद्रोही बताने का सिलसिला जारी है. केंद्रीय शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान की ओर से इन छात्रों को देश के टुकड़े-टुकड़़े करने वाला बताने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी आपत्ति जताते हुए पलटवार किया है.