"मोदी सरकार के झूठ से हकीकत नहीं बदलेगी, E20 पेट्रोल से तबाह हो रहीं गाड़ियां": सर्विस सेंटर पहुंचे अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सर्विस सेंटर्स और पेट्रोल पंपों का दौरा कर E20 पेट्रोल की पोल खोली. जानें कैसे एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल से खराब हो रही हैं नई-पुराणी गाड़ियां और घट रहा है माइलेज.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: अरविंद केजरीवाल के सोशल मीडिया X से.
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में जबरन लागू किए जा रहे E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित ईंधन) को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. शनिवार को दिल्ली के सर्विस सेंटर्स और पेट्रोल पंपों का दौरा करने के बाद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया. उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर E20 पेट्रोल के कारण गाड़ियों के खराब होने की लंबी लाइनें लगी हुई हैं और लोग भारी आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं. झूठे इंटरव्यू और फर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से जमीनी हकीकत नहीं बदलने वाली.
