क्या पीएम मोदी भारतीय नाविकों की जान लेने के लिए ट्रम्प का धन्यवाद कर रहे- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय नाविकों की मौत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. केजरीवाल ने कहा कि देश की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार की चुप्पी चिंताजनक है और भारत को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है.

ADVERTISEMENT

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal
google news

आम आदमी पार्टी ने भारतीय जहाजों पर हमले में नाविकों की मौत के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देने वाले संदेश को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. ‘‘आप’’ ने कहा कि मोदी जी ने अपने “परम मित्र” का आभार व्यक्त करना उचित समझा, लेकिन होर्मुज क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हाल ही में हुए हमलों के दौरान भारतीय नाविकों की मौत पर वह पूरी तरह से मौन हैं. “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया कि जब भारतीय नागरिकों ने अपनी जान गंवा दी है, तो प्रधानमंत्री आखिर डोनाल्ड ट्रंप को किस बात के लिए धन्यवाद दे रहे हैं?