'क्या बंगाल के लोग आतंकवादी हैं...', मोदी-शाह पर बरसे केजरीवाल; ममता बनर्जी की पार्टी TMC के लिए कही ये बातें
Arvind Kejriwal Bengal rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी के समर्थन में बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. केजरीवाल ने बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती, वोटर लिस्ट से नाम कटने और लोकतंत्र पर खतरे जैसे मुद्दों को उठाते हुए मोदी-शाह सरकार को घेरा. जानिए टीएमसी के समर्थन में केजरीवाल के भाषण की बड़ी बातें.
ADVERTISEMENT

Arvind Kejriwal Bengal rally
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है. ममता बनर्जी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह चुनाव केवल वोट का नहीं, बल्कि देश के जनतंत्र और बंगाली अस्मिता को बचाने का चुनाव है.