Arvind Kejriwal on Justice Swarnakanta: जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल!... लेटर लिख बताईं ये दो वजह
Arvind kejriwal video statement: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में अरविंद केजरीवाल ने पत्र लिखकर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की कोर्ट में पेश न होने का ऐलान किया. उन्होंने कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट के आरोप लगाते हुए उन्होंने सत्याग्रह का रास्ता चुना है.
ADVERTISEMENT

Arvind Kejriwal and Swarna Kanta Sharma Controversy
Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस की सुनवाई के मामले में एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को एक लेटर लिखा है. इसमें केजरीवाल ने कहा कि इस मामले में वो खुद या उनकी तरफ से कोई वकील, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की कोर्ट में पेश नहीं होंगे. केजरीवाल का कहना है कि इस विशेष कोर्ट से उन्हें न्याय मिलने की जो उम्मीद थी, वो अब टूट चुकी है. इसी वजह से उन्होंने महात्मा गांधी के बताए सत्याग्रह के मार्ग पर चलने का फैसला किया है. केजरीवाल के अनुसार, जब इंसान के सामने सही और गलत का सवाल खड़ा हो तो उसे मुश्किल रास्ता चुनना पड़ता है और वे आज उसी मोड़ पर खड़े हैं.