कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की बढ़ीं मुश्किलें…असम पुलिस पहुंची उनके घर, CM हिमंता की पत्नी लगाए थे आरोप

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. असम पुलिस की टीम उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची है. हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर तीन पासपोर्ट रखने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे.

ADVERTISEMENT

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस.
google news

Congress leader Pawan Khera: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. असम पुलिस की एक टीम दिल्ली में उनके आवास पर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, असम पुलिस टीम में 4 सदस्य मैजूद हैं. असम से आए इन अधिकारियों की सहायता दिल्ली पुलिस कर रही है. बता दें कि हाल ही में पवन खेड़ा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे.