सीएजी रिपोर्ट पर आतिशी ने केंद्र पर लगाया ‘सौतेले व्यवहार’ का आरोप, दिल्ली विधानसभा में माइक बंद होने पर भड़कीं

दिल्ली विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पेश होने के बाद भाजपा की ओर से आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा गया. लेकिन नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने केंद्र सरकार पर ‘सौतेले व्यवहार’ का आरोप लगाते हुए पलटवार किया.

ADVERTISEMENT

Atishi
आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी
google news

दिल्ली की विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पेश कर भाजपा खुद ही सवालों में घिर गई है. दरअसल, भाजपा इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी को घेरने उतरी थी. इस बीच नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सदन में इसका करारा जवाब दिया. इस दौरान भाजपा सरकार पिछले वित्तीय वर्ष में राजस्व घाटा को लेकर ‘‘आप’’ सरकार की नाकामी गिनाने की कोशिश कर रही थी.