जंतर-मंतर पर ऑटो-टैक्सी चालकों का बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली और केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, जानिए क्या हैं मांगे

Delhi Jantar Mantar Auto Driver Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले ऑटो-टैक्सी चालकों और श्रमिकों ने विशाल प्रदर्शन किया. चालकों ने ईएसआई और पीएफ लिमिट बढ़ाने, फिटनेस फीस बढ़ोतरी वापस लेने और नई दिल्ली स्टेशन पर आरपीएफ प्रताड़ना रोकने समेत कई प्रमुख मांगें रखीं.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में ऑटो-टैक्सी चालकों का हल्लाबोल
दिल्ली में ऑटो-टैक्सी चालकों का हल्लाबोल
Google CTA

Delhi Auto Taxi Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय मजदूर संघ (BMS) के तत्वावधान में देशव्यापी प्रदर्शन के तहत विशाल रैली का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शन में दिल्ली के ऑटो-टैक्सी चालकों के साथ-साथ असंगठित और संगठित क्षेत्रों के हजारों श्रमिकों ने हिस्सा लिया. केंद्र और दिल्ली सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मजदूर संघ और ऑटो-टैक्सी यूनियन ने कई ज्वलंत मुद्दों को उठाया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया.