Barapullah Phase 3 Elevated Road: घंटों का सफर अब मिनटों में? दिल्ली के नए कॉरिडोर से DND पर घटेगा दबाव, जानें किसे मिलेगा फायदा?

Barapullah Elevated Road News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बारापुला फेज 3 एलिवेटेड सड़क का उद्घाटन करने जा रहे हैं. 1941 करोड़ रुपये की लागत से बने इस प्रोजेक्ट से साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली के बीच यातायात बेहद आसान हो जाएगा. अब एम्स से मयूर विहार तक का सफर बिना किसी रेड लाइट और जाम के मिनटों में पूरा होगा.

ADVERTISEMENT

साउथ दिल्ली से ईस्ट दिल्ली जाना हुआ सुपरफास्ट
साउथ दिल्ली से ईस्ट दिल्ली जाना हुआ सुपरफास्ट
Google CTA

Barapullah Phase 3 Elevated Road News: दिल्ली वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. दरअसल, बारापुला फेज 3 एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. लंबे समय से चले आ रहे इस प्रोजेक्ट का आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन करने वाले हैं. इस नए एलिवेटेड कॉरिडोर के शुरू होने से दक्षिणी दिल्ली से पूर्वी दिल्ली और नोएडा-गाजियाबाद की तरफ जाने वाले लाखों वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी निजात मिलने वाली है.