Bharat Taxi APP: 1 जनवरी से दिल्ली वासियों को भारत टैक्सी ऐप की सौगात, अब कैब बुकिंग में NO झंझट, जानिए पूरी डिटेल

Bharat Taxi APP Launch: 1 जनवरी 2026 से दिल्ली में भारत टैक्सी ऐप की शुरुआत होने जा रही है, जो बिना सर्ज फीस के सस्ती, सुरक्षित और पारदर्शी कैब सेवा का दावा करता है. इस सरकारी पहल वाले ऐप में बाइक, ऑटो और कैब की सुविधा मिलेगी, ड्राइवरों को 80% से ज्यादा किराया मिलेगा और यात्रियों को महिला ड्राइवर चुनने का विकल्प भी होगा. जानिए ऐप के फीचर्स और फायदे.

ADVERTISEMENT

Bharat Taxi App
भारत टैक्सी ऐप(फोटो- bharattaxiapp.com)
google news

Bharat Taxi APP: आज की तारीख में अगर आपको कहीं जाना-आना हो तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होती है. आप झट से अपने फोन में ओला, ऊबर, रैपिडो जैसे एप खोलते हैं और जहां जाना होता है वहां के लिए बाइक, ऑटो, कैब बुक कर लेते है. लेकिन परेशानी तब आती है जब बारिश हो रही हो या पीक टाइम हो और 200 रुपए की राइड अचानक से 300 के आसपास पहुंच जाए.