दिल्ली में बड़ा खुलासा! फर्जी ID बनाकर बांग्लादेशियों को बसा रहा था गिरोह, जानिए कैसे हुआ भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अवैध रूप से रह रहे 8 बांग्लादेशी नागरिकों को अरेस्ट किया है. साथ ही, पुलिस ने फर्जी डाक्यूमेंट्स बनाने वाले गिरोह का भी भंडाफोड़ किया है. जांच में यह भी सामने आया कि कई अवैध प्रवासियों ने अपने बच्चों का भारत के स्कूलों में एडमिशन भी करवाया था.

ADVERTISEMENT

Representative Image (Photo Ai)
Representative Image (Photo Ai)
google news

दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली में छापेमारी कर बांग्लादेशी नागरिकों और उनके भारतीय मददगारों को अरेस्ट किया है. इसके साथ ही पुलिस ने 6 अन्य अवैध प्रवासियों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के जरिए से बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया है, जबकि 4 संदिग्धों की जांच जारी है. जानकारी के मुताबिक पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि ये गिरोह फर्जी पहचान पत्र बनाता था.