दिल्ली में मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट को लेकर आया बड़ा अपडेट, इन इलाकों में इतनी देर नहीं रहेगी लाइट

Mock Drill in Delhi: 7 मई 2025 को दिल्ली में शाम 8 बजे से 8:15 बजे तक सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के तहत 15 मिनट का ब्लैकआउट होगा. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Mock Drill in Delhi: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम(Pahalgam Terror Attack) में हुए आतंकी हमले का जवाब भारत ने दे दिया है. लेकिन इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूरे देश में 7 मई को एक व्यापक सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल(War Mock Drill) आयोजित करने के निर्देश जारी किए थे. इसी के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा तैयारियों को और कड़ा कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने राजधानी के प्रमुख क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है और संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.