कौन हैं मुंडका से BJP विधायक गजेंद्र दराल, जिन पर अपनी ही पार्टी के मंडल अध्यक्ष ने दर्ज कराई FIR? जानें पूरा विवाद
Mundka BJP MLA Gajendra Controversy: दिल्ली के मुंडका से बीजेपी विधायक गजेंद्र के खिलाफ बीजेपी मंडल अध्यक्ष से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. इस कार्रवाई के बाद कंझावला थाने के बाहर दिल्ली देहात के लोग भारी संख्या में एकत्र हो गए. ग्रामीणों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत पर भी कार्रवाई की मांग की है.
ADVERTISEMENT

मुंडका विधायक पर एफआईआर के बाद गरमाई राजनीति
Delhi BJP MLA Gajendra controversy:राजधानी दिल्ली के मुंडका क्षेत्र में राजनीति और जातीय तनाव चरम पर पहुंच गया है. मुंडका से बीजेपी विधायक गजेंद्र के खिलाफ कंझावला पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. यह कार्रवाई बीजेपी मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर की गई है, जिसमें विधायक पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए गए हैं. हालांकि, इस कार्रवाई के तुरंत बाद कंझावला थाने के बाहर दिल्ली देहात के ग्रामीणों का जमावड़ा शुरू हो गया और लोगों ने जमकर नारेबाजी की. थाने के बाहर एकत्रित हुए दिल्ली देहात के लोगों और बुजुर्गों का कहना है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि दूसरे पक्ष द्वारा उनके समाज, बहन-बेटियों और धार्मिक मान्यताओं पर अभद्र टिप्पणियां की गई थीं, जिसकी शिकायत उन्होंने तीन दिन पहले ही पुलिस को सौंपी थी.
