Delhi Voter List Verification: अब आपके घर आएंगे BLO, नाम कटने से बचाने के लिए तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के लिए घर-घर दस्तक दे रहे हैं. अगर आप भी अपना नाम मतदाता सूची से कटने से बचाना चाहते हैं, तो जन्म तिथि, निवास प्रमाण और पहचान पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज तैयार रखें. जानिए प्रक्रिया और मान्य कागजातों की पूरी सूची.
ADVERTISEMENT

Delhi Voter List Verification
Delhi Voter ID News: दिल्ली समेत विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची (Voter List) को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं के ब्योरे का सत्यापन कर रहे हैं. इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य फर्जी या दोहरे वोटों को हटाना, पता बदलने वाले मतदाताओं की जानकारी अपडेट करना और नए पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ना है. यदि आपके घर भी BLO का आगमन होता है, तो अपना नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखने के लिए सही दस्तावेज और जानकारी तैयार रखना बेहद महत्वपूर्ण है.
