पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, लंबी बीमारी के कारण अस्पताल में थे भर्ती
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. उन्होंने मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली.
ADVERTISEMENT

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की फाइल फोटो: न्यूज तक.
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का 79 वर्ष की आयु में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में 7 जून को बताया था कि वो किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं. सत्यपाल मलिक अपने स्पष्ट बयानों और राजनीतिक जीवन के कारण हमेशा चर्चा में रहे.