Delhi Traffic Alert: BRICS समिट के दौरान 22 जगहों पर डायवर्जन, 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित...सड़क पर निकलने से पहले जानें रूट
BRICS Summit Traffic Guidelines: प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 11 से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सख्त एडवाइजरी जारी की है. नई दिल्ली और लुटियंस दिल्ली की 35 से ज्यादा प्रमुख सड़कों पर आवाजाही नियंत्रित रहेगी और 22 डायवर्जन पॉइंट्स बनाए गए हैं.
ADVERTISEMENT

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बनाए 22 डायवर्जन पॉइंट्स.
Delhi Traffic Advisory: BRICS Summit: अगर आप 11 से 13 सितंबर 2026 के बीच दिल्ली की सड़कों पर सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने जा रहे BRICS Summit 2026 के चलते दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और वीआईपी आवाजाही को सुगम बनाने के लिए व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस हाई-प्रोफाइल समिट में दुनिया भर के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री और प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिसके चलते कुल 22 डायवर्जन पॉइंट्स बनाए गए हैं और 35 से ज्यादा प्रमुख सड़कों पर आवाजाही नियंत्रित या प्रतिबंधित रहेगी.
