BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, पढ़ें रूट डायवर्जन और एडवाइजरी की पूरी जानकारी

दिल्ली में 11 से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले BRICS Summit के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने 22 डायवर्जन पॉइंट्स और विशेष सुरक्षा इंतजाम लागू किए हैं. इस दौरान आम जनता की सुविधा के लिए सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे तथा Google Maps और कैब ऐप्स पर रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट उपलब्ध रहेंगे.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में ट्रैफिक का हाल
दिल्ली में ट्रैफिक का हाल
Google CTA

राजधानी दिल्ली 11 से 13 सितंबर 2026 तक होने जा रहे BRICS Summit 2026 की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है. दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने समन्वय बनाकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में यातायात को सुचारू रखने की विशेष रणनीति बनाई है. ट्रैफिक पुलिस के एडिशनल कमिश्नर डी. के. गुप्ता ने 'दिल्ली तक' से खास बातचीत में बताया कि समिट का मुख्य वेन्यू भारत मंडपम (MAM) रहेगा. इसके अलावा करीब 9 प्रमुख होटलों में वीआईपी मेहमानों के ठहरने का इंतजाम किया गया है.