Delhi: ब्रिटेन की युवती से ऑनलाइन हुई दोस्ती, भारत मिलने आई तो युवक ने होटल में किया गंदा काम

Delhi News: दिल्ली में एक ब्रिटिश युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती की दिल्ली के युवक से ऑनलाइन दोस्ती हुई थी. बातचीत से प्रभावित होकर युवती उससे मिलने भारत आई. दोनों एक होटल में रुके थे, जहां आरोपी युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की और एक अन्य युवक ने छेड़छाड़ की.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

दिल्ली में एक ब्रिटिश युवती के साथ होटल में रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती की सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती हुई थी, जिसके बाद वह उससे मिलने भारत आई थी. दोनों एक होटल में रुके थे, जहां आरोपी लड़के ने उसके साथ जबरदस्ती की और एक अन्य युवक ने छेड़छाड़ की. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जानकारी ब्रिटिश हाई कमीशन को भी दी गई है.