Burari Ground Protest Site: दिल्ली का बुराड़ी ग्राउंड बना नया प्रोटेस्ट साइट, जानें कितने एकड़ में फैला है और कितने लोग आ सकते हैं

Burari Ground Protest Site: दिल्ली में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गृह मंत्रालय के निर्देश पर जंतर-मंतर को डी-नोटिफाई कर दिया गया है. अब इसकी जगह 59 एकड़ में फैले और एक लाख से अधिक क्षमता वाले बुराड़ी ग्राउंड सहित तीन नए स्थानों को आधिकारिक प्रोटेस्ट साइट के रूप में तय किया गया है.

ADVERTISEMENT

Burari Ground Protest Site
Burari Ground Protest Site
Google CTA

Burari Ground Protest Site: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दशकों से धरना-प्रदर्शन का केंद्र रहे जंतर-मंतर को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है. गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के बाद जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए डी-नोटिफाई कर दिया गया है, क्योंकि वहां लगातार होने वाले आयोजनों और भीड़भाड़ के कारण भारी ट्रैफिक जाम व सुरक्षा संबंधी समस्याएं खड़ी हो रही थीं. इसकी जगह अब दिल्ली में तीन नए आधिकारिक प्रोटेस्ट साइट्स बनाए गए हैं, जिनमें उत्तर दिल्ली का विशाल बुराड़ी ग्राउंड भी शामिल है.