Charchit Chehra: दिल्ली दंगे के मुख्य आरोपी उमर खालिद की ढाल बनी बनोज्योत्सना लाहिरी कौन हैं?

Charchit Chehra Banojyotsana Lahiri: दिल्ली दंगे के मामले में UAPA के तहत 5 साल से अधिक समय से जेल में बंद उमर खालिद की पार्टनर बनोज्योत्सना लाहिरी इन दिनों चर्चा में हैं. चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में जानिए कैसे 5 साल से जेल में बंद उमर के लिए वह ढाल बनकर खड़ी हैं, कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी और क्यों चर्चा में रहती हैं बनोज्योत्सना.

ADVERTISEMENT

Umar Khalid's partner Banajyotsna Lahiri profile
उमर खालिद के लिए ढाल बनकर खड़ी है बनोज्योत्सना लाहिरी
Google CTA

JNU का एक छात्र 5 सालों से भी ज्यादा समय से जेल की सलाखों के पीछे है और वो कोई नहीं बल्कि उमर खालिद है. जिस मामले में उमर जेल में हैं वो कोई छोटे-मोटे आरोप नहीं बल्कि UAPA के तहत यानी देश विरोधी होने के लगे हैं. पहले लोउर कोर्ट, फिर दिल्ली हाई कोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट ने भी उमर खालिद और उनके साथी शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी. केस को 5 साल से ज्यादा हुए, न ट्रायल शुरू हुआ, न जमानत मिली. उमर खालिद जेल में दिल्ली दंगे के केस में बंद हैं और अब अगले एक साल के लिए जमानत के लिए अर्जी भी नहीं लगा सकते.