क्या चुनाव लड़ेगी 'कॉकरोच जनता पार्टी'? मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने बताया भविष्य का प्लान
CJP Future Plan: क्या कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भविष्य में चुनाव लड़ेगी? केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इस सवाल पर CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने पहली बार खुलकर जवाब दिया है. उन्होंने संगठन की आगे की रणनीति, देशभर में युवाओं से संवाद, राष्ट्रव्यापी दौरे और भविष्य की राजनीतिक संभावनाओं पर अपनी बात रखी.
ADVERTISEMENT

Cockroach Janata Party Election Update
नीट पेपर लीक और देश की शिक्षा प्रणाली में सुधार के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को बैकफुट पर लाने के बाद अब 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के चुनावी राजनीति में उतरने की चर्चाएं बेहद तेज हो गई हैं. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP के भविष्य और चुनाव लड़ने की अटकलों पर संगठन के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने खुलकर जवाब दिया है और आगे की पूरी रणनीति स्पष्ट कर दी है.
