मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए CJP को परमिशन देने से मुंबई पुलिस ने किया इनकार, अब संगठन ने किया ये बड़ा ऐलान

CJP Mumbai Protest News : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 2 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन को मुंबई पुलिस ने अनुमति देने से इंकार कर दिया है. पुलिस ने शिवाजी पार्क को साइलेंट ज़ोन बताते हुए नोटिस जारी किया. इसके जवाब में CJP ने गांधी जयंती पर मुंबई में जेल भरो आंदोलन शुरू करने का बड़ा ऐलान कर दिया है.

ADVERTISEMENT

CJP का 2 अक्टूबर को मुंबई में जेल भरो आंदोलन का ऐलान.
CJP का 2 अक्टूबर को मुंबई में जेल भरो आंदोलन का ऐलान.
Google CTA

CJP Mumbai Protest News : देश की सियासत में चुनाव आयोग के काम और फैसलों को लेकर एक बार फिर बड़ा टकराव देखने को मिल रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया था. हालांकि, मुंबई पुलिस ने इस प्रदर्शन को अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया है. पुलिस के इस कदम के बाद CJP ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मुंबई में जेल भरो आंदोलन शुरू करने का ऐलान कर दिया है.