जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन पर लगी रोक, गृह सचिव ने राज्यों के पुलिस प्रमुखों को जारी किया अलर्ट

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को CJP के प्रदर्शन को अनुमति नहीं मिली है. दिल्ली पुलिस के इंकार के बाद गृह सचिव गोविंद मोहन ने सभी राज्यों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
CJP को नहीं मिली प्रोटेस्ट की इजाजत.
Google CTA

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया है. इसके साथ ही, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने 9 अक्टूबर को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों को पत्र जारी कर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए हैं.