CJP का क्या है अगला 'मास्टरप्लान'? महाराष्ट्र में बैठक के बाद खुद अभिजीत दीपके ने कर दिया खुलासा

CJP Masterplan: संभाजीनगर बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभिजीत दीपके ने संगठन के अगले बड़े अभियान का ऐलान किया है. सितंबर से शुरू होने वाले 'क्या बोलती पब्लिक' राष्ट्रव्यापी अभियान के जरिए CJP युवाओं और आम लोगों से सीधे संवाद करेगी. जानिए शिक्षा, बेरोजगारी, प्राइवेट स्कूल फीस, सरकारी स्कूल, चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर CJP का पूरा मास्टरप्लान.

ADVERTISEMENT

CJP Masterplan News
CJP Masterplan News
Google CTA

संभाजीनगर में आयोजित बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभिजीत दीपके ने पार्टी के भविष्य के एजेंडे और मास्टरप्लान को लेकर बड़ा खुलासा किया है. लगातार लोगों की आ रही प्रतिक्रियाओं और सवालों के बाद CJP ने ऐलान किया है कि आगामी सितंबर महीने से पार्टी देशभर में एक बड़ा राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने जा रही है. इस अभियान को 'क्या बोलती पब्लिक' नाम दिया गया है, जिसका उद्देश्य सीधे जनता और युवाओं के बीच जाकर उनकी बात सुनना और उनसे संवाद स्थापित करना है. विस्तार से जानिए पूरी बात.