जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद अब क्या है CJP का अगला टारगेट? अभिजीत दीपके ने खुद बताया अगला प्लान
Abhijeet Dipke on CJP Next Plan: जंतर-मंतर पर 37 दिनों तक चले छात्र आंदोलन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने अगले मिशन का संकेत दे दिया है. CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया कि संगठन का अगला फोकस पंजाब के कथित पेपर लीक मामले, छात्रों के अधिकारों और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस कराने पर रहेगा.
ADVERTISEMENT

Abhijeet Deepke
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ हुए भारी प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भले ही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने दिल्ली आंदोलन पर फिलहाल विराम लगा दिया हो, लेकिन संगठन शांत बैठने के मूड में नहीं है. जंतर-मंतर पर चले इस बड़े संग्राम के बाद अब सभी की नजरें सीजेपी के अगले कदम और भविष्य की रणनीति पर टिकी हुई हैं. इस बीच सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के ताजा बयान ने एक बार फिर देश के सियासी और छात्र राजनीति के गलियारों में हलचल तेज कर दी है.
