CJP के 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 200 CAPF कंपनियां तैनात, 20 हजार जवान संभालेंगे कानून-व्यवस्था
CJP Protest News: 10 अक्टूबर के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है. करीब 50 अतिरिक्त CAPF कंपनियां राजधानी भेजी जा रही हैं, जिससे कुल तैनाती 200 से ज्यादा कंपनियों की हो जाएगी. 8 से 12 अक्टूबर तक अतिरिक्त जवान कानून-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण में दिल्ली पुलिस की मदद करेंगे.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के बीच 20 हजार जवानों की तैनाती हुई है(Photo- ITG)
दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP के होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जा रही है. प्रदर्शन के मद्देनजर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल यानी CAPF की अतिरिक्त तैनाती की जा रही है. करीब 50 अतिरिक्त CAPF कंपनियां दिल्ली भेजी जा रही हैं. इससे पहले से राजधानी में करीब 150 CAPF कंपनियां तैनात हैं, जो दिल्ली पुलिस के साथ कानून-व्यवस्था संभालने में मदद कर रही हैं. नई तैनाती के बाद दिल्ली में 200 से ज्यादा CAPF कंपनियां मौजूद रहेंगी. इन अतिरिक्त बलों की तैनाती 8 से 12 अक्टूबर तक रहेगी. विस्तार से जानिए पूरी बात.
