CJP की बैठक के बाद सामने आया 5 सितंबर का बड़ा प्लान, इन मांगों को लेकर दिल्ली में निकलेगा मार्च
CJP 5 March Protest: सरकारी स्कूलों की बदहाली, NEET पेपर लीक प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज FIR और सरकार के कथित अधूरे आश्वासनों को लेकर CJP ने बड़ा ऐलान किया है. राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद संगठन ने 5 सितंबर को इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने की घोषणा की है. शिक्षा मंत्रियों से भी जवाब मांगा गया है.
ADVERTISEMENT

CJP का 5 सितंबर को निकालेगी मार्च
CJP Protest News: सोमवार को CJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक के बाद CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने मीडिया से बातचीत कर संगठन की ओर से लिए गए फैसलों की जानकारी दी. सौरव दास ने बताया कि CJP ने सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को पत्र लिखकर वहां के सरकारी स्कूलों की स्थिति पर जवाब मांगा है. साथ ही, मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में CJP ने 5 सितंबर को दिल्ली में इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने का ऐलान किया है.
