'जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन अवैध, कोई न जाए...', मस्जिद से मौलाना का ऐलान, VIDEO

दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. इस बीच हर्ष विहार की एक मस्जिद से मौलाना ने लोगों से प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की. पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की बात कही है.

ADVERTISEMENT

maulana appeal
maulana appeal
Google CTA

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. इस बीच उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके की एक मस्जिद से मौलाना ने ऐलान कर लोगों से प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन अवैध है और लोगों को प्रशासन के निर्देशों का पालन करना चाहिए.