लाइव

CJP Protest LIVE Updates: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव के हिरासत में लिए जाने के बाद सोनिया गांधी मंदिर मार्ग थाने पहुंची

Rahul Gandhi Detained: जंतर-मंतर से CJP आंदोलन का आज दूसरे दिन कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दे दिया. इस धरने को सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी सपोर्ट करने पहुंचे. कांग्रेस पार्टी ने 5 मांगे रखीं. इधर पुलिस ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया और बस में बैठाकर ले गए. इधर सोनिया गांधी मंदिर मार्ग थाने पहुंची और वहां प्रियंका गांधी से मुलाकात की.

ADVERTISEMENT

NewsTak
राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया.
Google CTA

PM Residence Protest: CJP के प्रोटेस्ट के दूसरे दिन अचानक शाम को कांग्रेस पार्टी मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में पीएम आवास के बाहर इकट्‌ठी हो गई और 5 मांगों को लेकर धरने पर बैठ गई. इन मांगों में पहला HRD मंत्री का इस्तीफ़ा, दूसरा सदन में गृह मंत्री का बयान, तीसरा सदन में चर्चा, चौथा छात्रों की बातें सुनी जानी चाहिए और पांचवां कल हुई हिंसा की जांच प्रमुख हैं. इधर सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बात राहुल गांधी से बात करने पहुंचे. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट डालते हुए लिखा कि राहुल गांधी ने संसद में NEET और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर चर्चा की मांग की और सरकार द्वारा इस मांग को मान लेने के बाद वे अपने बयान से पलट गए और दूसरी मांगे रख दीं. इधर डॉ. जितेंद्र सिंह के पोस्ट के कुछ ही देर बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी धरने में शामिल हो गए. उनके पहुंचते ही पुलिस ने एक्शन लिया और अखिलेश यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर बस में ले गई. इस दौरान पुलिस कर्मियों ने राहुल गांधी को घसीटा भी.

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 09:22 PM • 21 Jul 2026

    मंदिर मार्ग थाने पहुंची सोनिया गांधी

    राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद सोनिया गांधी मंदिर मार्ग थाने पहुंची. उन्होंने यहां प्रियंका गांधी से मुलाकात की. 

  • 07:48 PM • 21 Jul 2026

    CJP protest LIVE: सोनम वांगचुक को भारी सुरक्षा के बीच मेदांता अस्पताल ले जाया गया

    CJP protest update: सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से भारी सुरक्षा के बीच मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. अस्पताल के अंदर और बाहर भारी पुलिस बल तैनात थी. देखें वीडियो
     

     

  • 07:38 PM • 21 Jul 2026

    Congress Protest: जब अखिलेश यादव कांग्रेस के प्रोटेस्ट में हुए शामिल, ऐसा था माहौल

    Congress Protest Video: पीएम आवास के बाहर कांग्रेस पार्टी के प्रोटेस्ट में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल होने पहुंचे थे. हालांकि कुछ ही देर बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. अखिलेश यादव के धरना स्थल पर पहुंचे का वीडियो सामने आया है. 

     

  • 07:33 PM • 21 Jul 2026

    PM Residence Protest LIVE: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा- गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर ये सब हुआ

    Rahul Gandhi Detained: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस दौरान उन्होंने बस में अपना सेल्फी वीडियो शूट कर कहा कि गृहमंत्री और प्रधानमंत्री के इशारे पर बहुत ही कायरता पूर्ण तरीके से हमारे नेता राहुल गांधी को घसीटकर हिरासत में लिया. 
     

     

  • 07:09 PM • 21 Jul 2026

    Congress prty protest: प्रियंका गांधी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया

    Congress prty protest: केवल राहुल और अखिलेश यादव को ही नहीं बल्कि प्रियंका गांधी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सभी नेताओं को बस में ले जाया जा रहा है. 

     

  • 06:58 PM • 21 Jul 2026

    Congress protest LIVE: राहुल गांधी को पुलिस ने घसीटा, नाक में आई खरोंच

    पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे राहुल गांधी को पुलिस द्वारा घसीटा गया और फिर ले जाया गया. इस दौरान उनकी नाक में चोट आई है. 

  • 06:44 PM • 21 Jul 2026

    Congress Protest: पुलिस ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया है

    Congress Protest LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर कांग्रेस पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. यही नहीं पुलिस ने राहुल गांधी को भी हिरासत में ले लिया. नेता प्रतिपक्ष और सपा प्रमुख को पुलिस बस में ले गई. 

  • 06:41 PM • 21 Jul 2026

    PM आवास के बाहर राहुल-खड़गे के प्रदर्शन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे

    Congress Protest  LIVE: PM आवास के बाहर कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंच चुके हैं. 

  • 06:19 PM • 21 Jul 2026

    राहुल गांधी के प्रदर्शन पर AAP सांसद संजय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

    प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता के धरने पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा अरोप लगाया है.  सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि "CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने आवास पर धरने पर बिठा दिया है."

     

  • 04:13 PM • 21 Jul 2026

    Congress LIVE Protest: डिटेन किए गए चन्नी ने बीजेपी को लेकर दिया विस्फोटक बयान

    Delhi Protest LIVE Updates: लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लिए जाने पर पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, 'यह बीजेपी का आतंकवाद है. वे छात्रों की बात नहीं सुनते...'

     

     

  • 03:58 PM • 21 Jul 2026

    Congress Protest LIVE Update: कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने किया डिटेन

    LIVE Updates Delhi Protest: दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री आवास के पास धरना प्रदर्शन कर रहे थे. ये नेता प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. इसी बीच वहां दिल्ली पुलिस पहुंची और वहां से कई कांग्रेस नेताओं को डिटेन कर लिया गया है.

     

     

  • 03:43 PM • 21 Jul 2026

    Delhi Protest LIVE Updates: राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता धरने पर बैठे

    LIVE Updates Delhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और के.सी. वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ सांसदों ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर लोक कल्याण मार्ग पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर कड़ा रुख जताया.

     

     

  • 01:47 PM • 21 Jul 2026

    CJP Protest LIVE Updates: सोनम वांगचुक को मंदाता शिफ्ट करने का आदेश

    LIVE Cockroach Janta Party Protest: दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से उनकी पसंद के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने की मंजूरी दे दी है. कोर्ट के आदेश के बाद वांगचुक को तुरंत मेदांता ले जाया जाएगा, जिसके लिए सफदरजंग अस्पताल प्रशासन उनके इलाज के सभी मेडिकल दस्तावेज मेदांता को सौंपेगा. निर्देशानुसार, मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टरों का एक विशेष पैनल गठित करेंगे, जो उनके आगे के इलाज और देखभाल की पूरी जिम्मेदारी संभालेगा. गौरतलब है कि 18 जुलाई को जंतर-मंतर से दिल्ली पुलिस द्वारा उठाए जाने के बाद से सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था.

  • 12:55 PM • 21 Jul 2026

    Cockroach Janta Protest LIVE Updates: 'प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं?' राहुल गांधी ने उठाया सवाल

    Rahul Gandhi on CJP Protest: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, 'कल जो हुआ, उसके लिए मोदी जी ने माफी तक नहीं मांगी है. युवा शिक्षा और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ विरोध कर रहे हैं. पूरा देश जानता है कि शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को दीमक ने खोखला कर दिया है. प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? उन्हें छात्रों से माफ़ी मांगनी चाहिए और उन्हें ये सब बंद करवाना चाहिए.'

     

     

  • 12:47 PM • 21 Jul 2026

    Jantar-Mantar Protest Updates: अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

    LIVE Updates Delhi Protest: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छात्रों के प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा, 'जिस तरह हिटलर ने अपने ही लोगों के खिलाफ प्राइवेट आर्मी का इस्तेमाल किया था, ठीक उसी तरह इस सरकार ने भी कल छात्रों पर कार्रवाई करने के लिए प्राइवेट आर्मी का इस्तेमाल किया.' इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपने ही मंत्रियों को पद से हटाने से डर रही है, क्योंकि उसे भय है कि हटाए जाने पर वे मंत्री सरकार के काले कारनामों और राज का पर्दाफाश कर देंगे.

     

  • 12:24 PM • 21 Jul 2026

    LIVE Updates CJP Protest: जेपी नड्डा पहुंचे RML अस्पताल

    Delhi Protest LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा प्रदर्शन में घायल हुए छात्रों और प्रदर्शनकारियों से मिलने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचे हैं.

     


     

  • 11:49 AM • 21 Jul 2026

    CJP Protest LIVE Updates: मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर बोला हमला

    LIVE Updates CJP: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, जिसके बाद कई छात्र अस्पताल में भर्ती हैं. देश में यह सरासर अन्याय और अत्याचार हो रहा है. हम केवल यह जानना चाहते थे कि छात्रों के भविष्य को लेकर जे. पी. नड्डा के साथ हुई बैठक में क्या बात हुई और सरकार इस पर अपना बयान जारी करें. सदन के भीतर फ्लोर लीडर्स को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए था, लेकिन जब हमने यह मुद्दा उठाना चाहा तो हमारा मुंह बंद कर दिया गया. जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहा था तो लाठीचार्ज क्यों किया गया? सरकार लोकतंत्र को खत्म करने और देश में अराजकता (Anarchy) फैलाने की कोशिश कर रही है.

     

  • 11:23 AM • 21 Jul 2026

    LIVE Cockroach Janta Party Protest Updates: आज संसद मार्च नहीं निकालेंगे दीपके 

    Jantar Mantar Live Updates: दिल्ली में CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि सोनम वांगचुक के अनशन के 23वें दिन उन्होंने काफी मशक्कत के बाद उन्हें अनशन समाप्त करने के लिए मना लिया था. दीपके ने कहा कि उन्होंने वांगचुक से देश के लिए उनके जीवन का महत्व बताते हुए भूख हड़ताल वापस लेने का अनुरोध किया था और वे मान भी गए थे. लेकिन पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए बर्बर लाठीचार्ज और अत्याचार को देखकर उन्होंने अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है. दीपके ने डॉक्टरों का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि मानव शरीर केवल 20-21 दिन तक ही अनशन सहन कर सकता है और वांगचुक के अंग खराब होने का खतरा बना हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा बहाए गए छात्रों के खून को देखते हुए फिलहाल संसद मार्च स्थगित किया गया है, लेकिन सोनम वांगचुक का अनशन और यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा.

     

     

  • 11:16 AM • 21 Jul 2026

    CJP Protest LIVE Updates: CJP डेलिगेशन से बातचीत के बाद नड्डा ने दिया बड़ा बयान

    LIVE CJP Protest Delhi: CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने बीते कल यानी 20 जुलाई को जेपी नड्डा के साथ बैठक की. इस बैठक को लेकर जब जेपी नड्डा से पत्रकारों ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा है कि, 'बातचीत हमेशा अच्छी रहती है.'

  • 11:01 AM • 21 Jul 2026

    Delhi Protest LIVE Updates: अभिजीत दीपके ने किया बड़ा ऐलान

    CJP Protest Updates: CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने हमारे सहयोगी यूपी तक को दिए इंटरव्यू में ऐलान किया है कि उनका प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ है और वे मौके पर ही डटे रहेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने उनके प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर सिर्फ समय बर्बाद किया. दीपके ने पुलिस पर युवाओं और छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज और महिला पुलिसकर्मियों की गैर-मौजूदगी में बदसलूकी करने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें सोनम वांगचुक से मिलने नहीं दे रही है. उन्होंने साफ कहा कि अब अगर बातचीत होनी है, तो सरकार को खुद प्रदर्शनकारियों के पास आना होगा.

     


     
Load More