CJP Protest Update: आशुतोष रांका की केंद्र व राज्य सरकारों को दी चेतावनी, कहा- '25 जुलाई का समझौता लागू करो, वरना...'
CJP Protest Update: छात्र नेता आशुतोष रांका ने केंद्र और राज्य सरकारों को 25 जुलाई के समझौते को पूरी तरह लागू करने की चेतावनी दी है. उन्होंने दावा किया कि बिहार में छात्रों पर दर्ज FIR वापस ले ली गई हैं और पश्चिम बंगाल में भी प्रक्रिया जारी है. साथ ही राजस्थान पुलिस पर छात्र नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार से लिखित समझौता सार्वजनिक करने की मांग की गई.
ADVERTISEMENT

CJP Protest Update
छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच छात्र संगठन के प्रतिनिधि आशुतोष रांका ने केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से 25 जुलाई को हुए समझौते को पूरी तरह लागू करने की मांग की है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि सरकारों ने अपनी बातचीत और वादों का सम्मान नहीं किया, तो छात्रों को एक बार फिर से सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. इससे पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी प्रवक्ता सौरव दास भी सरकार को आंदोलन की चेतावनी दे चुके है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.
