CM रेखा गुप्ता और LG संधू की मुलाकात, जानें पानी की किल्लत और लू से निपटने के लिए किस प्लान पर करेंगे काम

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू से मुलाकात कर गर्मियों में पानी, बिजली और लू से निपटने के सरकारी प्लान पर चर्चा की. बैठक में मानसून से पहले नालों की सफाई और गैस की कालाबाजारी रोकने जैसे अहम मुद्दों पर भी कड़े निर्देश दिए गए हैं.

ADVERTISEMENT

रेखा गु्प्ता
रेखा गु्प्ता
google news

दिल्ली के नए उपराज्यपाल (LG) तरणजीत सिंह संधू कार्यभार संभालते ही पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. लैंडफिल साइट्स के दौरे के बाद अब उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है. इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा आने वाली भीषण गर्मियों के दौरान दिल्लीवासियों को होने वाली समस्याओं से बचाना और शहर के विकास कार्यों की समीक्षा करना था.