कनॉट प्लेस मारपीट के आरोपी रविंदर की जेल से रिहाई, फूल-मालाओं से हुआ इस्तकबाल, निकलते ही बोले...
कनॉट प्लेस में प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी रविंदर उर्फ गोविंद हिंदू की जेल से रिहाई के बाद हिंदू रक्षा दल ने उसका फूल-मालाओं से स्वागत किया है.
ADVERTISEMENT

जेल से बाहर आने पर फूल माला पहनाकर रविंदर का स्वागत किया गया (Photo: ITG)
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के कनॉट प्लेस में जो प्रदर्शन हो रहे हैं, इस दौरान हुई हिंसा और मारपीट का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. इस बार चर्चा की वजह है इस मामले में मुख्य आरोपी रविंदर उर्फ गोविंद हिंदू की जेल से रिहाई और बाहर आने पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा उसका किया गया भव्य स्वागत. जेल से छूटने के बाद रविंदर को फूल-मालाएं पहनाई गईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है.
