कनॉट प्लेस में 36 साल के शिवम के साथ फूड डिलीवरी वालों ने क्या किया था? पिता ने बताई मर्डर की रात वाली पूरी कहानी
Connaught Place murder case: दिल्ली के कनॉट प्लेस में 36 वर्षीय कारोबारी शिवम गुप्ता के साथ हुई बर्बर मारपीट ने सनसनी फैला दी है. फूड डिलीवरी बॉय से हुए मामूली विवाद के बाद हेलमेट से सिर पर हमला किया गया, जिसके बाद शिवम कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझते रहे और अंततः अस्पताल में दम तोड़ दिया. जानिए मर्डर की उस रात क्या हुआ, पुलिस जांच कहां तक पहुंची और पूरा मामला कैसे नया मोड़ ले रहा है.
ADVERTISEMENT

कनॉट प्लेस में युवक की डिलीवरी बॉय ने हेलमेट से मारकर की हत्या
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां दोस्तों के साथ पार्टी करने निकले शख्स को पता ही नहीं था कि वह अब अपने घर-परिवार के पास वापस नहीं लौट पाएगा. 36 साल के शिवम गुप्ता जो कि एक कारोबारी थे, उन्होंने कई दिनों तक अस्पताल में जिंदगी जीने की लड़ाई लड़ी लेकिन मौत जीत गई और उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया. अब इस मामले में शिवम के पिता ने उनके दोस्त पंकज पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए है, जिससे की इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है. आइए विस्तार से जानते हैं इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी.