क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के लिए अगर आपके पास भी आता है फोन तो रहें सावधान, नहीं तो हो सकती है दिल्ली वाली घटना

Credit Card Fraud News: दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का मुंबई पुलिस ने किया भंडाफोड़, क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के नाम पर करता था ठगी, जानिए पूरी ठगी का तरीका और सावधानियां.

ADVERTISEMENT

क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के नाम पर दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मुंबई पुलिस की कार्रवाई
AI इमेज
Google CTA

Credit Card Fraud News: देश की राजधानी दिल्ली से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का लालच देकर लोगों को ठगने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का मुंबई पुलिस ने पर्दाफाश किया है. दिल्ली के एक किराए के कमरे से ये गिरोह फर्जीवाड़े का धंधा चला रहा था और देश भर में अलग-अलग ठगी को अंजाम दे रहा था. इस ठगी के अड्डे से 29 साल के मास्टरमाइंड मनजीत कुमार महावीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को इस कार्रवाई में कुछ और साक्ष्य मिले है जिसके जांच की जा रही है.