CRPF जवान बना पाकिस्तान का जासूस? NIA ने दिल्ली से किया अरेस्ट, गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप

CRPF Jawan arrested: दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर मोटी राम जाट को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक फोटो.
प्रतीकात्मक फोटो.
Google CTA

CRPF Jawan arrested: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान को गिरफ्तार किया है. इस जवान पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है. आरोपी जवान का नाम मोटी राम जाट बताया जा रहा है. वो CRPF में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था. एनआईए के अनुसार, मोटी राम जाट साल 2023 से लगातार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियां लीक कर रहा था. इसके बदले में उसे विभिन्न माध्यमों से आर्थिक लाभ भी मिलते थे.