दिल्ली के नरेला में DDA का बड़ा ऑफर: 1224 फ्लैट्स पर मिल रहा 25% का डिस्काउंट! जानिए कौन-कौन कर सकता है आवेदन

DDA Karmajeevi Awaas Yojana 2026 Narela Flats: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने कर्मयोगी आवास योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत नरेला में स्थित 1224 रेडी टू मूव फ्लैट्स पर 25% की छूट दी जा रही है. यह स्कीम 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर सरकारी कर्मचारियों और प्रोफेशनल्स के लिए उपलब्ध है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका! (सांकेतिक फोटो)
दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका! (सांकेतिक फोटो)
Google CTA

DDA Flat Discount Scheme 2026: नरेला में 1, 2 और 3-BHK फ्लैट्स पर मिल रही 25% की छूट, जानिए आवेदन और बुकिंग की पूरी प्रक्रिया राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे नौकरीपेशा लोगों और प्रोफेशनल्स के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक बेहद शानदार मौका लेकर आया है. डीडीए ने 'कर्मयोगी आवास योजना' की शुरुआत की है, जिसके तहत उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के नरेला में स्थित 1,224 रेडी-टू-मूव (Ready to Move) फ्लैट्स पर सीधे 25% की भारी छूट दी जा रही है. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका लाभ 'पहले आओ, पहले पाओ' (First Come, First Served) के आधार पर दिया जा रहा है.