दिल्ली: रात सवा एक बजे अचानक मची चीख-पुकार, फिर जमीन पर तड़पता मिला युवक, आदर्श नगर में मामूली झगड़े के बाद युवक की हत्या
Neeraj Murder Case: राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में बेखौफ बदमाशों का खौफनाक चेहरा सामने आया है. लाल बाग झुग्गी में मामूली कहासुनी के बाद कुख्यात बीसी अमन उर्फ मुल्ला ने नीरज नाम के युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर चाकू से गोदकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी.
ADVERTISEMENT

दिल्ली के आदर्श नगर में आधी रात को खौफनाक वारदात
Adarsh Nagar Murder Case Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक और खौफनाक तस्वीर सामने आई है. दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक मामूली सी कहासुनी के बाद सरेआम हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया. बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को पहले गोली मारी और फिर बेरहमी से चाकू से गोदकर उसकी जान ले ली. इस खौफनाक घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
