'पैसे दे देती तो...बच जाती', IRS की बेटी की हत्या में राहुल मीणा ने पुलिस के सामने बताया हत्या से पहले क्या हुई थी बातचीत!
IRS officer daughter murder Latest Update: दिल्ली के अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और दुष्कर्म मामले में आरोपी राहुल मीणा का चौंकाने वाला कबूलनामा सामने आया है. पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि पैसे न मिलने पर उसने वारदात को अंजाम दिया. जानिए हत्या से पहले क्या बातचीत हुई और पुलिस जांच से जुड़े हर बड़े खुलासे की पूरी डिटेल.
ADVERTISEMENT

IRS officer daughter murder case update
दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में सीनियर आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या और रेप के मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा ने पुलिस पूछताछ में ऐसे खुलासे किए हैं, जो किसी भी इंसान का कलेजा कंपा दें. आरोपी को अपनी करतूत पर रत्ती भर भी पछतावा नहीं है. उसने पुलिस के सामने बेहद सामान्य लहजे में कहा कि अगर 'दीदी' ने उसे पैसे दे दिए होते, तो यह नौबत न आती. विस्तार से जानिए पूरी बात.