लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट में खा रहा था चाप, तभी हुआ कुछ ऐसा कि चल गई गोलियां...सामने आया CCTV फुटेज

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में गर्लफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट में चाप खा रहे एक नाबालिग लड़के को मामूली विवाद के बाद गोली मार दी गई. कुर्सी छूने को लेकर शुरू हुई कहासुनी खूनी झड़प में बदल गई. घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाश फायरिंग करते दिख रहे हैं. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Delhi Crime News
Delhi Crime News
google news

राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. ताजा मामला दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र का है, जहां मंगलवार शाम को एक रेस्टोरेंट के भीतर सनसनीखेज फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वारदात के समय रेस्टोरेंट में कई लोग मौजूद थे, लेकिन बदमाशों ने बिना किसी खौफ के गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. अब इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है.