फेमस फुटबॉलर लियोनल मेसी के सामने CM रेखा गुप्ता किरकिरी, स्टेडियम में लोगों ने लगाए ‘AQI-AQI’ नारे, Video Viral

Delhi AQI today : दिल्ली में जहरीली हवा अब सियासत का मुद्दा बन गई है. यहां फेमस फुटबॉलर लियोनल मेसी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पहुंचते ही जनता ने ‘AQI-AQI’ के नारे लगाने शुरू कर दिए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

स्टेडियम में गूंजे ‘AQI-AQI’ नारे
स्टेडियम में गूंजे ‘AQI-AQI’ नारे
google news

देश की राजधानी दिल्ली में एयर पॉल्यूशन की खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. इस बीच सोमवार को जहरीली हवा को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हाे रहा है. दरअसल, सोमवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में फेमस फुटबॉल प्लेयर लियोनल मेसी पहुंचे थे. ऐसे में उसके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंच पर पहुंचीं. लेकिन कार्यक्रम में उस वक्त असहज स्थिति बन गई, जब मंच पर सीएम रेखा के पहुंचते ही स्टेडियम से अचानक से ‘AQI, AQI’ के नारे लगाए जाने लगे. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. वहीं अब मामले में राजनीति भी होने लगी है.