आप विधायकों ने गैस किल्लत को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को घेरा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी विधायकों ने गैस सिलेंडर किल्लत को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए विदेश नीति को जिम्मेदार ठहराया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया X से.
google news

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने निलंबन वापस नहीं होने पर बजट सत्र के तीसरे दिन भी विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के निकम्मेपन की पोल खोली. मंगलवार को जहां पालम अग्निकांड का मुद्दा उठाकर रेखा गुप्ता सरकार को कटघरे में खड़ा किया, वहीं बुधवार को गैस सिलेंडर किल्लत को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की विफल विदेश नीति पर हमला बोला. दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में सभी विधायकों ने गैस सिलेंडर का पम्पलेट्स लेकर पैदल मार्च किया और ‘नरेंद्र मोदी हुए सरेंडर, गायब हुआ गैस सिलेंडर’ के जमकर नारे लगाए. इस दौरान आतिशी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने ट्रंप के आगे सरेंडर कर दिया है और इसका खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है. दिल्ली समेत देश भर में गैस सिलेंडर के लिए लंबी- लंबी लाइनें लग रही हैं.